ऑयल इंडिया में कई लॉगिंग असिस्टेंट पदों पर नौकरी का अवसर, जानें पूरी डिटेल
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। ओआईएल ने पूर्ण रूप से अनुबंध के आधार पर लॉगिंग असिस्टेंट के खाली 9 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें यूआर के 5, एससी का 1, एसटी का 1 और ओबीसी (एनसीएल) के 2 पद शामिल हैं।
लॉगिंग असिस्टेंट पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सरकार से मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास किया होना चाहिए। इसी के साथ नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग/स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी नेशनल/प्रोविजनल ट्रेड सर्टिफिकेट (डीजल मैकेनिक/फिटर/इलेक्ट्रीशियन/टर्नर/वेल्डर/मोटर मैकेनिक/मशीनिस्ट ट्रेड) में और ड्रिलिंग/वर्कओवर गतिविधियों या किसी भी ऑयल फील्ड से जुड़ी सेवाओं में असिस्टेंट के तौर पर क्वालिफिकेशन के बाद कम से कम छह महीने का काम का अनुभव होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना वॉक-इन पर्सनल असेसमेंट की तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन पर्सनल असेसमेंट में प्रोफेशनल जानकारी और कौशल (संबंधित विषय में), व्यक्तिगत गुण और सॉफ्ट स्किल्स, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 21,450 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को 825 रुपए वेरिएबल इमोल्यूमेंट के तौर पर हर कामकाजी दिन के लिए दिए जाएंगे।
वॉक-इन पर्सनल असेसमेंट 10 अगस्त को 'दुलियाजान क्लब, ऑयल इंडिया लिमिटेड, दुलियाजान' पते पर आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन सुबह 7 से 9 बजे के बीच उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया किया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ-साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एफ्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से केंद्र पर वॉक-इन पर्सनल असेसमेंट के दिन ले जाएं।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम
