Aapka Rajasthan

ओडिशा में मेडिकल कॉलेज हादसे पर नवीन पटनायक ने जताया दुख, घायलों के लिए की बेहतर इलाज की मांग

भुवनेश्वर, 16 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा केयर के आईसीयू में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दर्दनाक हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
 
नवीन पटनायक ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायल मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और जोर देकर कहा कि उन्हें सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जाए।

उन्होंने कटक के मेयर सुभाष सिंह और तांगी-चौद्वार के विधायक को तुरंत निर्देश दिया कि वे घटनास्थल पर पहुंचें और प्रभावित परिवारों और मरीजों को हरसंभव सहायता प्रदान करें। इसके अलावा पटनायक स्वयं एससीबी मेडिकल कॉलेज का दौरा करने वाले हैं, ताकि वहां की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन किया जा सके और घायल मरीजों तथा उनके परिवारों से मुलाकात कर सकें।

हादसा सोमवार सुबह लगभग 2:30 बजे हुआ, जब कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा केयर के आईसीयू में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि मरीजों और अस्पताल स्टाफ को स्थिति संभालने में काफी मुश्किल हुई। स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक 10 मरीजों की जान जा चुकी थी। इस हादसे ने अस्पताल और आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया।

हालांकि अभी तक इस अग्निकांड के पीछे से असल कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस प्रशासन जांच में जुटी हुई है।

वहीं, इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 25 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने घायल मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी