Aapka Rajasthan

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने श्रुति टोप्पो की मृत्यु पर दुख जताया, 4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

भुवनेश्वर, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सुंदरगढ़ जिले के राजगंगपुर में हुई एक दर्दनाक घटना में श्रुति टोप्पो की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि इस असमय मृत्यु की जानकारी बेहद व्यथित करने वाली है।
 
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत श्रुति टोप्पो के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

सरकार की ओर से सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से मृतका के निकटतम आश्रितों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा भी की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सहायता राशि समय पर परिवार तक पहुँचे और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं। ओड़िशा सीएमओ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के हवाले से यह जानकारी दी।

ओडिशा सीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में एक दुखद घटना में श्रुति टोप्पो की मौत पर गहरा दुख जताया है और दुखी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।"

--आईएएनएस

पीएसके