Aapka Rajasthan

ओबामा भी हैं हनुमान जी के मुरीद, सुनील लहरी ने हनुमान जयंती पर गिनाईं प्रभु की अद्भुत खूबियां

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चैत्र मास के पूर्णिमा को हर साल हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। यह दिन पवनपुत्र हनुमान के जन्म का प्रतीक है। इस खास मौके पर रामायण सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता सुनील लहरी ने सभी देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।
 
सुनील लहरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की। इसमें उन्होंने बजरंग बली के जयकारे लगाते हुए कहते हैं, "जय बजरंग बली! आप सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।"

उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती के मौके पर गुरुवार सुबह वे संकट मोचन हनुमान मंदिर गए थे। वहां उन्होंने पूरे विश्व की खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, "मैं सुबह मुंबई में स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हर्ता दीक्षा पुरी हनुमान मंदिर गया था। वहां पर मैंने प्रभु से देश-दुनिया में जो संकट चल रहा है, उसे खत्म करने की प्रार्थना की क्योंकि हनुमान जी ही एकमात्र ऐसे भगवान हैं जो हर समस्या का समाधान करते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी प्रार्थनाओं का जवाब मिलेगा और हम इस मुश्किल से निकल आएंगे।"

वीडियो में सुनील लहरी ने हनुमान जी की खूबियों का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि हनुमान जी को छोटे बच्चे से लेकर बड़े-बड़े लोग तक पूजते हैं। यहां तक कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उन्हें पसंद करते हैं। अभिनेता ने हनुमान जी को मजबूत शरीर, मासूम चेहरा, बुद्धिमान, शक्तिशाली और चतुर बताया। वे बोले, "हनुमान जी में ऐसी खूबियां हैं जो उन्हें अनोखा बनाती हैं।"

अंत में सुनील लहरी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "हनुमान जयंती पर मैं आपको बधाई देता हूं। आप सभी खुश, प्रसन्न और स्वस्थ रहें। जय श्री राम।"

उन्होंने वीडियो पोस्ट कर हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। संकट मोचन हनुमान जी से उनके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि जो संकट इस समय दुनिया में आया है उसे जल्द से जल्द समाप्त करें। जय श्री राम।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम