Aapka Rajasthan

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती, 56 पदों के लिए 24 अगस्त तक आवेदन का अवसर

दिसपुर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। खेल जगत से जुड़े जो लोग रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसर, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे) ने विभिन्न खेलों से जुड़े योग्य खिलाड़ियों के लिए कुल 56 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 

दिसपुर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। खेल जगत से जुड़े जो लोग रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसर, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे) ने विभिन्न खेलों से जुड़े योग्य खिलाड़ियों के लिए कुल 56 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनएफआर की ओर से जारी 56 रिक्तियों में तीरंदाजी (महिला, कंपाउंड) का 1, एथलेटिक्स (पुरुष, डेकाथलॉन) का 1, एथलेटिक्स (पुरुष, लंबी दूरी -5000 मीटर/10000 मीटर/क्रॉस कंट्री) का 1, बास्केटबॉल (पुरुष, पोस्ट प्लेयर) का 1, बास्केटबॉल (पुरुष, ऑल-राउंडर) का 1, बास्केटबॉल (महिला, ऑल-राउंडर) के 2, बैडमिंटन (पुरुष-सिंगल) का 1, बैडमिंटन (महिला, सिंगल) का 1, बॉक्सिंग (पुरुष, 90+ सुपर हैवी) का 1, बॉक्सिंग (महिला, 60+-65 किग्रा) का 1, बॉक्सिंग (महिला, 80+ किग्रा) का 1, बॉक्सिंग (महिला, 57-60 किग्रा) का 1, क्रिकेट (पुरुष, ऑल-राउंडर) का 1, क्रिकेट (पुरुष, बल्लेबाज) का 1, क्रिकेट (महिला, पेस बॉलर) का 1, टेबल टेनिस (महिला, सिंगल) का 1, वॉलीबॉल (पुरुष, सेटर) का 1, वेटलिफ्टिंग (महिला, +86 किग्रा) का 1, वेटलिफ्टिंग (पुरुष, 71 किग्रा) का 1, वेटलिफ्टिंग (पुरुष, 60 किग्रा) का 1, तीरंदाजी (महिला, रिकर्व) के 2, एथलेटिक्स (पुरुष, ऊंची कूद) का 1, बैडमिंटन (महिला, सिंगल) का 1, बास्केटबॉल (पुरुष, ऑल-राउंडर) के 2, बास्केटबॉल (महिला, ऑल-राउंडर) का 1, बास्केटबॉल (महिला, पोस्ट प्लेयर) का 1, बॉक्सिंग (पुरुष, 50+-55 किग्रा) का 1, बॉक्सिंग (पुरुष, 60-65 किग्रा) का 1, क्रिकेट (पुरुष, लेफ्ट आर्म स्पिनर/लेग स्पिनर) का 1, क्रिकेट (पुरुष, ऑल-राउंडर) का 1, क्रिकेट (महिला, लेफ्ट आर्म स्पिनर) का 1, क्रिकेट (महिला, बैट्सवुमन) का 1, फुटबॉल (पुरुष, राइट विंग) का 1, फुटबॉल (पुरुष, स्ट्राइकर) का 1, फुटबॉल (पुरुष, डिफेंसिव मिड-फील्डर) का 1, फुटबॉल (पुरुष, लेफ्ट बैक) का 1, गोल्फ (पुरुष, सिंगल) के 2, कबड्डी (पुरुष, लेफ्ट कॉर्नर) के 2, कबड्डी (पुरुष, राइट कॉर्नर) के 2, कबड्डी (पुरुष, ऑल-राउंडर) का 1, कबड्डी (पुरुष, रेडर) के 2, पावर लिफ्टिंग (पुरुष, 74 किग्रा) का 1, पावर लिफ्टिंग (पुरुष, 105 किग्रा) का 1, पावर लिफ्टिंग (पुरुष, 120+ किग्रा) का 1, पावर लिफ्टिंग (महिला, 69 किग्रा) का 1, वॉलीबॉल (पुरुष, ऑल-राउंडर) का 1, वॉलीबॉल (पुरुष, लिबेरो) का 1, वेटलिफ्टिंग (पुरुष, 94 किग्रा) का 1 और वेटलिफ्टिंग (पुरुष, +110 किग्रा) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त तय की गई है। ऐसे में नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/काउंसिल/संस्थान से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) या आईटीआई या उसके समकक्ष या एनसीवीटी द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) या 12वीं या उसके समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स ने किसी भी कैटेगरी-बी चैंपियनशिप/इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या किसी भी कैटेगरी-सी चैंपियनशिप/इवेंट में कम से कम तीसरा स्थान हासिल किया हो या सीनियर/यूथ/जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कम से कम तीसरा स्थान हासिल किया हो या इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित नेशनल गेम्स में कम से कम तीसरा स्थान हासिल किया हो या एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज की देखरेख में आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कम से कम तीसरा स्थान हासिल किया हो या फेडरेशन कप चैंपियनशिप (सीनियर कैटेगरी) में पहला स्थान हासिल किया हो या फेडरेशन कप चैंपियनशिप (सीनियर कैटेगरी) में कम से कम तीसरा स्थान हासिल किया हो या किसी राज्य या उसके बराबर की इकाई का प्रतिनिधित्व किया हो (मैराथन और क्रॉस-कंट्री को छोड़कर), जिसमें सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कम से कम आठवां स्थान हासिल किया हो, होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, खेल प्रदर्शन का ट्रायल, इंटरव्यू और खेल उपलब्धियों, शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल जांच आदि का मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स के लेवल-1 से 3 के तहत प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए और एससी/एससटी/पूर्व सैनिक/महिला/अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए तय किया गया है।

अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी