Aapka Rajasthan

नोएडा: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हिमांशी शर्मा बनीं टॉपर

नोएडा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा में वर्ष 2026 के माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। गुरुवार शाम 04.00 बजे घोषित हुए परिणाम में केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, सूरजपुर की छात्रा हिमांशी शर्मा ने 91.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
 
दूसरे स्थान पर मिहिर भोज गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा गौरांगी रहीं, जिन्होंने 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं दयावती मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा गुड़िया कुमार ने 89 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। टॉपर्स की सूची में अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

जिले के टॉप 10 छात्रों में खुशी (88.80 प्रतिशत), गरिमा (88.60 प्रतिशत), शाक्षी शर्मा (88.60 प्रतिशत), यश (88.20 प्रतिशत), आदर्श खारी (88.20 प्रतिशत), सोनिया (88.00 प्रतिशत) और कनक (87.40 प्रतिशत) शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष जिले में कुल 22,745 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपने रिजल्ट देखे। परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और छात्रों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। अगर पिछले तीन वर्षों के परिणामों पर नजर डालें, तो सफलता दर में लगातार सुधार देखने को मिला है।

वर्ष 2025 में 85.56 प्रतिशत परिणाम रहा, जिसमें 19,762 में से 16,327 छात्र सफल हुए थे। वर्ष 2024 में 84.96 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, जबकि 2023 में यह प्रतिशत 82.14 रहा था। इस तरह से हर साल छात्रों के प्रदर्शन में निरंतर सुधार दर्ज किया जा रहा है। जिले के शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

-- आईएएनएस

पीकेटी/डीके