Aapka Rajasthan

नोएडा : इमारत में लगी भीषण आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद 15 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा, 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र (फेज-2) में शुक्रवार तड़के एक प्राइवेट बिल्डिंग में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
नोएडा : इमारत में लगी भीषण आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद 15 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा, 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र (फेज-2) में शुक्रवार तड़के एक प्राइवेट बिल्डिंग में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरी मंजिल तक पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर रवाना कर दी गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए कुल 15 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने का अभियान कई घंटों तक चला, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग भड़क सकती है। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली वैसे ही फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गए थे। किसी के हताहत को कोई सूचना नहीं है।

हालांकि, आग की वजह से बिल्डिंग में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अंततः स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक और व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों की आवश्यकता को उजागर किया है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

--आईएएनएस

पीकेटी/एसएके