Aapka Rajasthan

नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता, 220 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को वापस लौटाए

नोएडा, 21 मार्च (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सराहनीय पहल करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशऔर पुलिस उपायुक्त नोएडा साद मियां खान के नेतृत्व में नोएडा पुलिस ने सर्विलांस और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए 220 स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।
 
इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस अभियान में अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा मनीषा सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त नोएडा जोन के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल नोएडा, थाना सेक्टर-49 और अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने मिलकर काम किया।

पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया और सफलतापूर्वक बरामद किया। अधिकारियों के मुताबिक, ये मोबाइल फोन अधिकतर मामले भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में खरीदारी के दौरान असावधानी के कारण सामने आए।

इसके अलावा कई लोग यात्रा के दौरान ऑटो, बस, टैक्सी या मेट्रो में अपने फोन भूल गए। कुछ मामलों में वाहन चलाते समय ढीले कपड़ों में मोबाइल रखने के कारण झटकों से फोन गिर गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कई मोबाइल सार्वजनिक पार्कों में व्यायाम या खेलते समय कहीं रखकर भूल जाने से गुम हुए।

अधिकारियों के मुताबिक, शादी समारोह, बारात और बड़े आयोजनों के दौरान भीड़-भाड़ में मोबाइल गिरने या छूटने की घटनाएं भी सामने आईं। कुछ मामलों में नशे की हालत में लापरवाही के चलते मोबाइल खो गए। धार्मिक स्थलों पर भी असावधानी के कारण फोन गुम होने के मामले दर्ज किए गए।

वहीं बच्चों द्वारा खेलते समय मोबाइल कहीं रखकर भूल जाने के कारण भी कई फोन खो गए। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें और मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने में सूचना दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएसएच