Aapka Rajasthan

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 18 फोन बरामद

नोएडा, 16 मई (आईएएनएस)। नोएडा के थाने सेक्टर-24 की पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्नैच किए गए विभिन्न कंपनियों के कुल 18 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू तथा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 मई को थाना सेक्टर-24 पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आरटीओ ऑफिस के पास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान युवक की पहचान लोकेंद्र उर्फ लक्की पुत्र आकाश निवासी ग्राम ललपुरा, थाना ललपुरा, जिला हमीरपुर के रूप में हुई, जो वर्तमान में ग्राम सर्फाबाद थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा उसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 18 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, जिन्हें आरोपी द्वारा अलग-अलग स्थानों से स्नैचिंग कर लूटने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काफी समय से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

आरोपी राह चलते लोगों को निशाना बनाकर तेज रफ्तार बाइक से मोबाइल छीनकर फरार हो जाता था। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ कोई अन्य साथी भी इस गिरोह में शामिल हैं या नहीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लोकेंद्र उर्फ लक्की एक हिस्ट्रीशीटर प्रवृत्ति का अपराधी है और उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सेक्टर-24, सेक्टर-20, सेक्टर-49, बिसरख और सेक्टर-113 में दर्ज मामले शामिल हैं।

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। थाना सेक्टर-24 पुलिस का कहना है कि आरोपी से बरामद मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनके वास्तविक मालिकों तक फोन वापस पहुंचाए जा सकें। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की भी जांच कर रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी