Aapka Rajasthan

नोएडा में मोबाइल और चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, दो चेन, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, 14,500 रुपए नकद और अवैध हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू शामिल है।
 

नोएडा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, दो चेन, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, 14,500 रुपए नकद और अवैध हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस टीम ने सेक्टर-168, नोएडा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित पुत्र कृपाल सिंह और सुमित वाल्मीकि पुत्र नेकराम मनोज वाल्मीकि के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से घूमकर राहगीरों से मोबाइल फोन और चेन छीनने की बात स्वीकार की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में घूमते थे और रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही आरोपी राहगीरों से मोबाइल फोन और गले में पहनी चेन झपटकर फरार हो जाते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पिछले दो से तीन महीनों के दौरान उन्होंने थाना सेक्टर-113 नोएडा क्षेत्र में भी चेन और मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपियों के अनुसार, लूटे गए मोबाइल और चेन को वे राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। इसके बाद दोनों आपस में रकम बांट लेते थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस पैसे का इस्तेमाल अपने शौक और मौज-मस्ती में करते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे और थाना सेक्टर-113 नोएडा में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके द्वारा अंजाम दी गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार, सुमित पुत्र कृपाल सिंह के कब्जे से 7,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो चेन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं दूसरे आरोपी सुमित वाल्मीकि पुत्र नेकराम मनोज वाल्मीकि के कब्जे से 7,000 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के पास से कुल 14,500 रुपए नकद, तीन मोबाइल फोन, दो चेन, एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी सुमित पुत्र कृपाल सिंह मूल रूप से ग्राम सतरोही, थाना सहावर, जिला कासगंज का रहने वाला है। उसकी उम्र 23 वर्ष है और वह वर्तमान में दिल्ली के वजीरपुर स्थित जे.जे. कॉलोनी के एफ-ब्लॉक में रह रहा था। दूसरा आरोपी सुमित वाल्मीकि पुत्र नेकराम मनोज वाल्मीकि मूल रूप से ग्राम मेहोना, थाना उझानी, जिला बदायूं का निवासी है। उसकी उम्र 19 वर्ष है और वर्तमान में वह नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के शाहपुर गांव में किराये के मकान में रह रहा था।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी