Aapka Rajasthan

नोएडा : 5 किलो से अधिक गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत 30 मुकदमों में दर्ज है नाम

नोएडा, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-126 की पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्करी के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है।
 

नोएडा, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-126 की पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्करी के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित अवाना (30) पुत्र हृदय अवाना निवासी ग्राम असगरपुर, सेक्टर-127, थाना सेक्टर-126, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और दिल्ली के विभिन्न थानों में छिनैती, लूट, चोरी, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को थाना सेक्टर-126 की टीम ने स्थानीय खुफिया जानकारी और बीट पुलिसिंग की मदद से आरोपी को साईं मंदिर जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गांजा और नकदी बरामद हुई। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से अलग-अलग व्यक्तियों के माध्यम से गांजा खरीदकर लाता था। इसके बाद नोएडा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों को छोटे-बड़े पैकेटों में गांजा बेचता था। इस तरह वह अवैध रूप से रुपए कमाता था।

पुलिस का कहना है कि मोहित अवाना थाना सेक्टर-126 का हिस्ट्रीशीटर है। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि, गांजा तस्करी के मौजूदा मामले में आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी। पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 से वर्ष 2026 तक विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार रखने, गैंगस्टर एक्ट और मादक पदार्थों से संबंधित मामले शामिल हैं।

आपराधिक इतिहास में वर्ष 2016 के दौरान थाना सेक्टर-49, फेज-2 और एक्सप्रेसवे में लूट, चोरी और अन्य आरोपों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख है। इसके अलावा वर्ष 2018 और 2019 में थाना सेक्टर-39, फेज-2, फेज-3, सूरजपुर और सेक्टर-49 में भी विभिन्न मामले दर्ज किए गए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्ष 2016 और 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने का उल्लेख है।

वहीं, वर्ष 2024 में थाना कोतवाली देहात में हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है। वर्ष 2026 में थाना सेक्टर-126 में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामले दर्ज होने का विवरण सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में स्थानीय खुफिया तंत्र और बीट पुलिसिंग की सहायता से आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

--आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम