Aapka Rajasthan

एनआईटीटीटीआर जॉब अलर्ट: 22 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती जारी, इस दिन अंतिम तिथि

भोपाल, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), श्यामला हिल्स, भोपाल, ने शिक्षण और गैर-शिक्षण के विभिन्न 22 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
एनआईटीटीटीआर जॉब अलर्ट: 22 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती जारी, इस दिन अंतिम तिथि

भोपाल, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), श्यामला हिल्स, भोपाल, ने शिक्षण और गैर-शिक्षण के विभिन्न 22 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनआईटीटीटीआर ने टीचिंग के जिन पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें प्रोफेसर (कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग) के 2, प्रोफेसर (मनोविज्ञान/शारीरिक शिक्षा एवं खेल/मनोचिकित्सा/समाज कार्य/समाजशास्त्र) के 1, प्रोफेसर (इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) के 1, प्रोफेसर (शिक्षा प्रौद्योगिकी) के 1, प्रोफेसर (गणित) के 2, प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग) के 2, प्रोफेसर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के 1, प्रोफेसर (प्रबंधन) के 1, एसोसिएट प्रोफेसर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 1, और एसोसिएट प्रोफेसर (कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग) के 1 पद शामिल हैं। वहीं, नॉन-टीचिंग पदों में पटकथा लेखक के 1, जूनियर स्टेनोग्राफर के 1, प्रोडक्शन मैनेजर के 1, एसी तकनीशियन के 1, छात्रावास केयरटेकर के 1, और बहु-कुशल परिचारक के 4 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू 25 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आवश्यक योग्यताएं एवं अनुभव एआईसीटीई राजपत्र में दिनांक 1 मार्च 2019 को प्रकाशित अधिसूचना और समय-समय पर किए गए किसी भी संशोधन के अनुसार होंगे। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद अनुसार 32 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग और पद अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 1,000 रुपए (वेतन स्तर 6 और उससे ऊपर) वाले पद के लिए और 750 रुपए (वेतन स्तर 5 और उससे नीचे) वाले पद के लिए हैं। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी और महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटीटीटीआर-भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनआईटीटीटीआर-भोपाल की ओर से संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी