'नीतीश सेतु’ के नामकरण पर तेजस्वी यादव का तंज, बोले- राजनीतिक अंत का देना चाहते हैं संदेश
पटना, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को छठ महापर्व के अवसर पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किए जाने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आमतौर पर लोगों के नाम पर स्मारक और मूर्तियां उनके दुनिया से चले जाने के बाद बनाई जाती हैं, लेकिन यहां जीवित रहते ही नीतीश कुमार के नाम पर सेतु का नामकरण कर दिया गया।
Nov 14, 2026, 19:32 IST
