Aapka Rajasthan

नीतीश कुमार ने लिया राजनीतिक फैसला, जल्द निशांत बिहार में करेंगे नई पारी की शुरुआतः मंत्री श्रवण कुमार

पटना, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और नामांकन दाखिल करने के बाद से जदयू कार्यकर्ताओं और जनता में भारी रोष के बाद शुक्रवार को विधानमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने पर मुहर लगी है। इस बैठक में हुई चर्चा के बारे में बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने आईएएनएस से बातचीत करते जानकारी दी।
 
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने पूरा मामला प्रस्तुत किया और पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि वे उनका साथ नहीं छोड़ रहे हैं और उनके साथ काम करते रहेंगे, सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।"

श्रवण कुमार ने कहा, "नीतीश कुमार ने राजनीतिक फैसला लिया है। जनता, कार्यकर्ता, सांसद-विधायक और शुभचिंतक इस निर्णय से कोई संतुष्ट नहीं है। लेकिन इस निर्णय को राजनीतिक निर्णय कहा जा सकता है। ऐसे में अगर कोई लीडर राजनीतिक निर्णय ले रहा है तो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का कर्तव्य है कि उनके साथ खड़ा रहें।"

श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि वह बिना किसी दबाव के यह फैसला लिया है। उनकी इच्छा थी कि वह राज्यसभा में जाएं। दबाव जैसी कोई बात होती तो नीतीश कुमार जरूर बताते। इसके साथ नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि जो भी दिक्कत और परेशानी होगी, उसका हल निकालेंगे।

श्रवण कुमार ने नीतीश के बेटे निशांत कुमार को लेकर कहा कि लंबे समय से युवा पीढ़ी उन्हें एक्टिव पॉलिटिक्स में आने की मांग कर रही है। श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार शिक्षित और मृदुभाषी हैं और उन्हें राजनीति में आना चाहिए। पार्टी के नेता भी निशांत को राजनीति में लाने की मांग करते रहते हैं। उम्मीद है, जल्द ही निशांत कुमार का जनता दल में शामिल होंगे और बिहार में नई ऊर्जा के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे।

--आईएएनएस

ओपी/एएस