Aapka Rajasthan

नितिन-नीतीश के साथ राज्यसभा जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात: शिवेश कुमार 

पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ राज्यसभा जा रहा हूं; मुझे खुशी है कि इतने अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा।
 
नितिन-नीतीश के साथ राज्यसभा जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात: शिवेश कुमार 

पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ राज्यसभा जा रहा हूं; मुझे खुशी है कि इतने अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा दिए जाने पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय छवि वाले नेता हैं। वे पूर्व में केंद्रीय रेल मंत्री रहे हैं और उन्होंने रेल के विकास में अहम योगदान दिया। आज बिहार जंगलराज से निकलकर विकास के रास्ते पर दौड़ रहा है तो इसका श्रेय नीतीश कुमार को जाता है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह पल बिहार के लोगों के लिए भावुक करने वाला है।

उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि नितिन नवीन, नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा में जाने का अवसर मिल रहा है।

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा देने से सिर्फ उनकी पार्टी के नेता ही भावुक नहीं हो रहे है, बल्कि बिहार की महिलाएं भी रो रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण में नीतीश कुमार ने अहम रोल निभाया है। महिलाएं जो घर तक सीमित थी, उनके सपनों को सीएम ने पंख लगाने का काम किया है। महिलाएं आज घर से निकलकर रोजगार चलाकर आत्मनिर्भर हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद के तौर पर 10 अप्रैल को शपथ लेंगे, 8 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे।

बिहार के अगले सीएम को लेकर शिवेश कुमार ने कहा कि अभी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी, क्योंकि बिहार का अगला सीएम एनडीए के शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। बिहार की एनडीए में हम पांच दल शामिल हैं; जब सीएम की बात होगी तो सभी दलों के शीर्ष नेता बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि अगला सीएम कौन बनेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी एनडीए अगले सीएम के नेतृत्व में अच्छा कार्य करेगी।

निशांत कुमार को सीएम बनाने की जदयू की मांग पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठक होगी, इसके बाद पूरी तस्वीर साफ होगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद वाले बयान पर शिवेश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी का सपना 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद की विचारधारा को तोड़ने का काम किया गया है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एमएस