Aapka Rajasthan

नितिन नवीन की नई टीम में शामिल होने पर सतीश पूनिया और लाल सिंह आर्य ने जताया आभार

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में सांसद सतीश पूनिया और वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सतीश पूनिया को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व और संगठन का आभार जताया है।
 

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में सांसद सतीश पूनिया और वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सतीश पूनिया को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व और संगठन का आभार जताया है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा में काम करने और कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े रहने की परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां काम करने की परंपरा है और पार्टी कार्यकर्ता बने रहना हमारी प्राथमिकता है। मैं पहले भी कार्यकर्ता था, आज भी कार्यकर्ता हूं और भविष्य में भी कार्यकर्ता ही रहूंगा। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे पहले से भी बेहतर ढंग से निभाने की कोशिश करूंगा और पार्टी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।

पूनिया ने कहा कि पार्टी उन्हें जहां भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां भी मेरा टिकट बुक करेगी, मैं वहीं काम करूंगा।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मैं पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देता हूं। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी को मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।

लाल सिंह आर्य ने आने वाले चुनावों को लेकर भी पार्टी की तैयारियों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने का लंबा अनुभव है और पार्टी हर चुनाव का मजबूती से सामना करती रही है।

उन्होंने कहा कि हमने हर चुनाव का सामना किया है और हमारे पास अनुभव है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और अमित शाह के नेतृत्व में हम आने वाले चुनावों में जीत दर्ज करेंगे।

नितिन नवीन की इस नई टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है तो वहीं कुछ पुराने चेहरों के साथ टीम को संतुलन दिया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में भी उत्तर प्रदेश को दो स्थान मिले हैं। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में प्रदेश के दो चेहरे शामिल हैं। रेखा वर्मा को जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय मंत्रियों की सूची में भी उत्तर प्रदेश की मजबूत मौजूदगी रही। 16 राष्ट्रीय मंत्रियों में तीन चेहरे दिल्ली से हैं, जबकि उत्तर प्रदेश से बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह और संगीता यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी