Aapka Rajasthan

निटकॉन में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर भर्ती शुरू, 8 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नॉर्थ इंडिया टेक्निकल कंसल्टेंसी ऑर्गनाइजेशन लिमिटेड (निटकॉन) ने जूनियर इंजीनियर के विभिन्न 100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
निटकॉन में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर भर्ती शुरू, 8 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नॉर्थ इंडिया टेक्निकल कंसल्टेंसी ऑर्गनाइजेशन लिमिटेड (निटकॉन) ने जूनियर इंजीनियर के विभिन्न 100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

निटकॉन लिमिटेड की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

निटकॉन ने जूनियर इंजीनियर के जिन 100 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 80 और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल) के 20 पद शामिल हैं। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/इंजीनियरिंग की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 55,932 रुपए प्रतिमाह होगी। वहीं, लिखित परीक्षा रविवार, 12 अप्रैल को आयोजित होने की संभावना है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 885 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 531 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले निटकॉन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए सक्रिए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम