Aapka Rajasthan

'निश्चित हमारी जीत होगी', एमएलसी चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई एनडीए नेताओं का दावा

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में हो रहे एमएलसी चुनाव में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "इस चुनाव में भाजपा और जनसंघ को हमेशा जीत मिली है। इस बार भी हमारे उम्मीदवार विजयी होंगे।" उन्होंने आगे कहा कि हमारी जीत निश्चित होगी और पहले राउंड में ही हम जीत हासिल कर लेंगे।
 
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एमएलसी चुनाव को लेकर कहा, "मतदान करके हमने मताधिकार का प्रयोग किया है। पूरे महाराष्ट्र में पांच जगहों पर चुनाव हो रहे हैं। हम आखिरी मतदाता तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं। पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में जनता का हमेशा समर्थन मिला है। मुझे विश्वास है कि इन पांच जगहों पर हम चुनाव जीतेंगे। महाराष्ट्र में तेजी से विकास हो रहा है, इसे लोग देख रहे हैं। हम पांचों जगहों पर चुनाव जीतेंगे।"

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर में गुलाब देकर मतदाताओं का स्वागत किया और एमएलसी चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर भरोसा जताया।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "तीन सप्ताह तक बड़े पैमाने पर प्रचार के बाद आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ है। मैं पुणे में मतदान करूंगा और समय मिला तो आठों विधानसभा क्षेत्रों में जाऊंगा। मुझे विश्वास है कि भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत मिलेगी। इस बार शाम 5 बजे से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।"

अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी और शिवसेना उम्मीदवार, किरण सरनाइक कहते हैं, "मैं वाशिम निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर था, और मैंने देखा कि यहां मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। वे पूरे उत्साह के साथ वोट डाल रहे हैं, और मुझे पूरा भरोसा है कि 27 अक्टूबर को जब मतपत्र खोले जाएंगे, तो मैं शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाले महायुति उम्मीदवार के तौर पर चुना जाऊंगा।"

एमएलसी चुनावों को लेकर पुणे ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं महा विकास अघाड़ी की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख ने कहा, "हमने बहुत अच्छी तैयारी की है, और आज, मतदान के दिन, हमें पूरा भरोसा है कि सभी मतदाता हमारे साथ खड़े होंगे।"

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम