Aapka Rajasthan

एनआईए भर्ती अलर्ट: एएसपी और डीएसपी के 14 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, 7 नवंबर अंतिम तिथि

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की एक प्रमुख आतंकवाद-रोधी और कानून प्रवर्तन जांच एजेंसी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के कुल 14 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
 

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की एक प्रमुख आतंकवाद-रोधी और कानून प्रवर्तन जांच एजेंसी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के कुल 14 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

एनआईए की ओर से जारी 14 पदों में एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एएसपी) के 4 और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) के 10 पद शामिल हैं।

इन दोनों पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और आपराधिक मामलों की जांच या आतंकवाद-रोधी अभियानों सहित खुफिया कार्यों या आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण देने के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

वहीं, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और आपराधिक मामलों की जांच या आतंकवाद-रोधी अभियानों सहित खुफिया कार्यों या आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण देने के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 7 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षण, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एएसपी) के लिए 67,700 से 2,08,700 रुपए के बीच और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) के लिए 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कर्मचारियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'एसपी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003' पते पर डाक या अन्य माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम