Aapka Rajasthan

एनएचएम में स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पदों पर भर्ती शुरू, 5 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

दिसपुर, 24 मार्च (आईएएनएस)। जो लोग मेडिकल क्षेत्र में शामिल होकर मरीजों की मदद करना चाहते हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), असम ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर के कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
एनएचएम में स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पदों पर भर्ती शुरू, 5 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

दिसपुर, 24 मार्च (आईएएनएस)। जो लोग मेडिकल क्षेत्र में शामिल होकर मरीजों की मदद करना चाहते हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), असम ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर के कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर के जिन 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें स्पेशलिस्ट (ओबीएस एंड गायनोकॉलोजी) के 5, स्पेशलिस्ट (पेडियाट्रिक्स) के 6 और स्पेशलिस्ट (एनेस्थिसियोलॉजी) के 9 पद शामिल हैं।

एनएचएम की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार एमबीबीएस के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 68 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 75,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को चेककर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

बता दें कि अभ्यर्थी भर्ती, योग्यता आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी