Aapka Rajasthan

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में धीमे ओवर रेट के लिए बांग्लादेश पर लगा जुर्माना

ढाका, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश मेजबान है। सोमवार को सीरीज का दूसरा मैच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था। मैच में बांग्लादेश की गेंदबाजी की गति धीमी रही। इस वजह से बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
 
डेली स्टार के मुताबिक, "एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तब लगाया जब यह तय हुआ कि मेहदी हसन मिराज की टीम ने निश्चित अवधि में तय से दो ओवर कम फेंके।"

आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का आर्टिकल 2.22 न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों को नियंत्रित करता है। इस आर्टिकल के तहत खिलाड़ियों पर तय समय में सभी ओवर पूरा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माना प्रति ओवर मैच फीस का 5 प्रतिशत होता है। बांग्लादेश ने निश्चित समय में 2 ओवर कम फेंके थे, इसलिए पूरी टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी ने अपराध और जुर्माना मान लिया। इस वजह से मामले पर कोई आधिकारिक सुनवाई नहीं की गई। मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और गाजी सोहेल के साथ-साथ तीसरे अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर मसूदुर रहमान मुकुल ने यह आरोप लगाया।

पेनल्टी के बावजूद, बांग्लादेश ने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया और 6 विकेट से मैच जीतते हुए सीरीज में बराबरी की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 48.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। निक केली ने 102 गेंदों पर 83 रन बनाए।

बांग्लादेश की तरफ से नाहिद राणा ने 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट लिए।

बांग्लादेश ने 199 रन का लक्ष्य 87 गेंद पहले 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सैफ हसन और सरकार सस्ते में आउट हो गए, लेकिन तंजीद हसन और नजमुल हुसैन शांतो के बीच 120 रन की अहम साझेदारी ने पारी को संभाला। तंजीद ने 58 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। शांतो ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 50 रन बनाए। तौहीद हृदॉय 30 रन पर नाबाद रहे।

नाहिद राणा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार को चटगांव में खेला जाएगा।

--आईएएनएस

पीएके