Aapka Rajasthan

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को क‍िया फोन, रणनीतिक साझेदारी और पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों को लेकर बात हुई। साथ ही भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
 

नई द‍िल्‍ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों को लेकर बात हुई। साथ ही भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने बताया क‍ि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की और इस बात की पुष्टि की कि वे दोनों देशों के पारस्परिक हितों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए। साथ ही दोनों नेताओं ने आगे भी आपस में संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

पिछले तीन दशकों में भारत और इजरायल ने एक ऐसा संबंध बनाया है, जो मुख्य रूप से रणनीतिक भरोसे पर आधारित हैं। रक्षा सहयोग, काउंटर-टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और कृषि इनोवेशन एक बढ़ती हुई परिपक्व साझेदारी के स्तंभ बन गए हैं।

फिर भी, जहां राजनीति और सुरक्षा संबंध काफी बढ़े हैं, वहीं आर्थिक संबंध अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं चल पाए हैं। भारत इजरायल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए चल रही बातचीत इसे बदलने का मौका देती है।

नवंबर 2025 में हस्ताक्षर किए गए टर्म्स ऑफ रेफरेंस के तहत 20 से 23 जुलाई तक नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच दूसरे राउंड की बातचीत हुई। यह दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में आपसी संबंधों में सबसे अहम विकास में से एक साबित हो सकता है।

इससे पहले फ्रेंडशिप-डे के मौके पर भारत में इजरायली दूतावास ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध की बधाई दी थी। दूतावास के अनुसार, भारत और इजरायल के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में तेजी आ रही है। भारत में इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने दोनों देशों के संबंध को रणनीति से आगे का बताया और कहा कि एफटीए दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

दूतावास ने पीएम मोदी और नेतन्याहू की मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। वहीं, इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने एक लेख साझा कर एक्स पर लिखा, "रणनीति से आगे: भारत-इजरायल मुक्त व्यापार समझौता अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर हो सकता है।"

भारत में इजरायली दूतावास ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हैप्पी फ्रेंडशिप डे, भारत। सबसे मजबूत दोस्ती भरोसे और हर स्थिति में एक-दूसरे का साथ देने पर बनती है। आज, हम दोस्ती के 34 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जिसने हमारे लोगों और देशों को एक-दूसरे के करीब ला दिया है। साथ में और भी कई पल बिताने के लिए शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम