Aapka Rajasthan

नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव पहुंचे चिलिमे, बोले- नेपाली आर्मी के साथ टनल में 100 मीटर तक सर्च पूरा

काठमांडू, 3 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल बाढ़ त्रासदी ने भारी तबाही मचाई है। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या गुरुवार दोपहर को 1252 तक पहुंच चुकी थी, वहीं 4216 लोग अब तक लापता हैं। इस बीच नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने चिलिमे के पास स्याब्रुबेसी में तैनात भारत की तकनीकी टीम से मुलाकात की।
 

काठमांडू, 3 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल बाढ़ त्रासदी ने भारी तबाही मचाई है। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या गुरुवार दोपहर को 1252 तक पहुंच चुकी थी, वहीं 4216 लोग अब तक लापता हैं। इस बीच नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने चिलिमे के पास स्याब्रुबेसी में तैनात भारत की तकनीकी टीम से मुलाकात की।

भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीर साझा कर लिखा, "वह चिलिमे के पास स्याब्रुबेसी में तैनात हमारी टेक्निकल टीम से मिले। वह रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए चिलिमे पावर हाउस टनल की खुदाई का अपना ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। नेपाली आर्मी के साथ काम कर रही भारतीय तकनीकी टीम ने पहले ही खास उपकरण का इस्तेमाल करके टनल के अंदर 100 मीटर तक खोजबीन कर ली है।"

भारतीय राजदूत ने आगे बताया कि वे टनल में और आगे बढ़ने के लिए भारी उपकरण लाने की योजना बना रहे हैं। हमने खुद उस मुश्किल दलदल जैसी जमीन और मुश्किल इलाके को देखा जिसमें हमारी और नेपाली टीमें आगे बढ़ रही हैं। भले ही हालात मुश्किल हैं, लेकिन भारत और नेपाली दोनों टीमें बिना रुके अपना काम जारी रखे हुए हैं।

गुरुवार दोपहर तक 'नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी' (एनडीआरआरएमए) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मरने वाले वालों की संख्‍या 1252 पहुंच गई है जबकि 4,216 लोग अब भी लापता हैं।

काठमांडू पोस्‍ट की र‍िपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्‍यादा मौतें चितवन में दर्ज की गई हैं, जहां 355 शव मिले। इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 218, नवलपरासी वेस्ट में 208 और नुवाकोट में 177 मौतें हुई हैं। रसुवा, जहां से यह आपदा शुरू हुई थी, वहां 127 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा गोरखा, धाडिंग और तनाहुन जिलों में भी शव बरामद किए गए हैं।

इनमें से केवल 95 लोगों की पहचान हो पाई है। पहचान के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप द‍िया गया। काठमांडू पोस्‍ट की र‍िपोर्ट के अनुसार, प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभ‍ियान जारी है। हजारों लोग अभी भी लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है। इनमें व‍िदेशी नागर‍िकों के साथ-साथ पनबिजली परियोजनाओं के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और सरकारी कर्मचारी भी शाम‍िल हैं।

काठमांडू पोस्‍ट की र‍िपोर्ट के अनुसार, अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि लापता लोगों में स‍िर्फ पनबिजली परियोजनाओं के लगभग 900 कर्मचारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे प्रभावित इलाकों से और जानकारी मिलेगी तथा रिपोर्टों का सत्यापन होगा, लापता लोगों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी