नीट यूजी 2026 : जम्मू-कश्मीर सरकार का री-टेस्ट की तैयारियों को लेकर आदेश, शनिवार को 60 स्कूलों में बंद रहेंगी कक्षाएं
श्रीनगर, 19 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने 21 जून को होने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के री-टेस्ट की तैयारियों के लिए शनिवार को घाटी के 60 स्कूलों में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके क्लास सस्पेंड करने का आदेश दिया है।
इन स्कूलों को नीट-यूजी 2026 री-टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है और अधिकारियों को इसकी जरूरी तैयारी करने देने के लिए शनिवार को यहां पढ़ाई-लिखाई जैसी शैक्षणिक गतिविधियों को रोक दिया गया है। प्रभावित स्कूलें अनंतनाग, बारामूला, बडगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा और श्रीनगर जिलों में हैं।
अधिकारियों ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है और चेतावनी दी है कि किसी भी तरह के उल्लंघन पर संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश सक्षम अधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया था।
नीट (यूजी) की री-टेस्ट परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को जम्मू-कश्मीर के जिन 6 जिलों में 60 स्कूल बंद रहेंगे, उनमें सरकारी गर्ल्स मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, अनंतनाग; सरकारी बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, बिजबेहारा; सरकारी बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, बराकपोरा; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, बिजबेहारा; सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, डायलगाम; जेएनवी, अनंतनाग; सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, वानपोह; एसआरजे सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, खानाबल; सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, नानिल; सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, मट्टन; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, ऐशमुकाम; सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, सांगस; सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, कोकेरनाग; सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, देवलगाम; सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, डोरू; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, वेरीनाग; गनी खान मेमोरियल सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, चेकीवांगुंड, काजीगुंड; सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, सिरगुफवारा; एचएसएस अरवानी बिजबेहारा; जीएचएसएस संगम; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल डोरू; सरकारी एचएसएस स्कूल पलहलन; सरकारी बीएचएसएस स्कूल बारामूला; सरकारी बीएचएसएस स्कूल सोपोर; सरकारी जीएचएसएस स्कूल बारामूला; सरकारी एचएसएस स्कूल पट्टन; सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल बडगाम; सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल इचगाम; सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल हुमहामा; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बडगाम; सरकारी एचएसएस बॉयज़ कुपवाड़ा; सरकारी जीएचएसएस हंदवाड़ा; सरकारी बीएचएसएस हंदवाड़ा; सरकारी जीएचएसएस कुपवाड़ा; सरकारी बीएचएसएस ड्रगमुल्ला; गर्ल्स हायर सेकेंडरी पुलवामा; गर्ल्स हायर सेकेंडरी पम्पोर; बॉयज हायर सेकेंडरी पुलवामा; बॉयज हायर सेकेंडरी पम्पोर; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कोठीबाग; सरकारी श्री प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल; सरकारी एमपीएमएल हायर सेकेंडरी स्कूल; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नवाकदल; सरकारी बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल नवाकदल; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, खानयार; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रैनावाड़ी; बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल शालीमार; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सोनवार; सरकारी बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल सौरा; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सौरा; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ज़ादीबल; सरकारी बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल जादीबल; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल निशात; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अमीराकदल; सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल राजबाग; केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 श्रीनगर; सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चनापोरा; सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल हजरतबल; और सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल रावलपोरा शामिल हैं।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम
