Aapka Rajasthan

नीट पेपर विवाद, शरद पवार की पीएम से मुलाकात और सलमान खान के बयान पर आनंद दुबे की दो-टूक

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। इसके साथ ही आनंद दुबे ने पीएम मोदी के नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन पर अभिनेता सलमान खान के बयान पर भी टिप्पणी की।
 

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। इसके साथ ही आनंद दुबे ने पीएम मोदी के नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन पर अभिनेता सलमान खान के बयान पर भी टिप्‍पणी की।

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने आईएएनएस से कहा कि शरद पवार ने बयान जारी कर स्‍पष्‍ट किया है कि उन्‍होंने पीएम मोदी से कुछ विशेष मुद्दों को लेकर मुलाकात की है। इन मुद्दों में छात्रों के प्रदर्शन, महाराष्‍ट्र किसानों से संबंधित विषय जैसे कई मामले थे। शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी आपस में गुरु-शिष्‍य का रिश्‍ता भी बताते हैं। हालांकि, राजनीति किस करवट जाएगी, यह किसी को नहीं पता है।

आनंद दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के एक सर्वोच्‍च पद पर आसीन हैं। अगर आपके देश के नौनिहाल बच्‍चे किसी विषय को लेकर परेशान हैं और आप से कुछ मांग कर रहे हैं तो ऐसे में आप 20 दिन बाद सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हैं। पोस्ट करने के बजाय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्‍तीफा क्‍यों नहीं लेते। सदन चार दिनों से चल नहीं पा रहा है, देश का करोड़ों रुपया बेकार हो रहा है, कितने दिन और इसको खीचेंगे?

उन्‍होंने कहा कि पहले दिन ही छात्रों से बात हो जानी चाहिए थी। हर विवाद का समाधान संवाद होता है। आइए, संवाद कीजिए और विषय को समाप्‍त कीजिए।

आनंद दुबे ने कहा, "चाहे सलमान खान हों, कोई मशहूर क्रिकेटर, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता या अभिनेता, जो कुछ भी हुआ, उससे हर कोई दुखी है। छात्रों पर जिस तरह से लाठीचार्ज किया गया, उससे काफी चिंता पैदा हुई है। कहा जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व छात्रों की भीड़ में घुस गए थे। यह पुलिस की नाकामी को दिखाता है क्योंकि वे उनकी पहचान नहीं कर पाए और न ही उन्हें रोक पाए। चाहे सलमान खान हों या कोई और सेलिब्रिटी, हर कोई परेशान है क्योंकि यह देश हम सभी का है।"

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम