Aapka Rajasthan

एनडीए के नेताओं ने कहा, देश की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण बिल को लेकर जहां देशभर की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की है, वहीं संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन गुरुवार को विपक्ष ने सदन में भारी हंगामा कर दिया। विपक्ष के इस विरोध और हंगामे पर एनडीए नेताओं ने जवाब देते हुए कहा कि देश की जनता विपक्ष के आरोपों और दावों पर नहीं, बल्कि सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्ट संबोधन पर भरोसा रखती है।
 
महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष ने भ्रम फैलाने के लिए कई सवाल उठाए हैं। प्रधानमंत्री ने इस मामले को स्पष्ट किया और उसके बाद गृह मंत्री ने हर बात विस्तार से समझाई। इसके बावजूद यदि विपक्ष संदेह और आपत्तियां उठाता रहता है तो देश की जनता प्रधानमंत्री के शब्दों पर भरोसा करती है।

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अखिलेश यादव का यह बयान कि नारी को महज एक नारा बनाकर रख दिया गया है, पूरी तरह गुमराह करने वाला है। हजारों वर्षों से महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक हाशिए पर रहीं और उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। प्रधानमंत्री ने इसी समस्या को दूर करने का काम किया है। गुलामी के दौर से लेकर दिल्ली सल्तनत, लोधी, तुगलक और मुगल काल तक महिलाओं को डर और उत्पीड़न के कारण कष्ट झेलने पड़े।

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर लोजपा (राम विलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने बिल्कुल सही कहा है। हमने अक्सर देखा है कि विपक्षी सरकारों की नीयत साफ नहीं रही, इसी वजह से यह बिल इतने सालों तक अटका रहा और पास नहीं हो पाया। महिलाओं को सशक्त बनाना और इस देश में महिलाओं का नेतृत्व स्थापित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जब सरकारें बनती हैं और सभी सांसद चुने जाते हैं तो महिलाओं के वोटों की भी गिनती होती है, क्योंकि वे महत्वपूर्ण हैं।

भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि मुझे लगता है कि एक महिला के तौर पर यह मेरे लिए बहुत गर्व का पल है। मैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने हमें यह खुशी दी। हम महिलाएं 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही थीं और आज जब यह सपना सच हुआ है। यह एक ऐसा सपना था जिसका हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी