एनसीआरटीसी भर्ती 2026: 4 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 9 मई आवेदन का आखिरी मौका, जानें पूरी डिटेल
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने विभिन्न चार पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तिथि 9 मई निर्धारित की है। इसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो गई है। ऐसे में यह एनसीआरटीसी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका है।
एनसीआरटीसी ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित विभिन्न चार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है, उनमें सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) व मैनेजर/सिक्योरिटी के 1-1 और डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) के 2 पद शामिल हैं।
एनसीआरटीसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक (सिविल) या समकक्ष (पूर्णकालिक) किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 45 से 65 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 9 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, स्वास्थ्य/चिकित्सा फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 80,000 से 2,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित से जुड़े सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल के रख लें।
वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालने के बाद, उसे 'कैरियर सेल, मानव संसाधन विभाग, गतिशक्ति भवन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम, आईएनए कॉलोनी, नई दिल्ली-110023' पते पर 9 मई तक या उससे पहले डाक करना होगा।
--आईएएनएस
एएसएच/डीकेपी
