Aapka Rajasthan

एनसीआर में फिर बढ़ने लगी गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा; अगले कई दिनों तक बारिश के आसार नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। पिछले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और हल्के मौसम बदलाव से मिली राहत अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में एनसीआर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
 
मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत से 40 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इस दिन किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। इसके बाद 15 मई को गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 16 मई से मौसम पूरी तरह साफ होने लगेगा और तापमान स्थिर रूप से ऊंचाई पर बना रहेगा। 16 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी तरह 18 और 19 मई को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इन दिनों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को तेज धूप से बचने की जरूरत होगी। उधर, मौसम साफ रहने और हवा की गति कमजोर पड़ने से एनसीआर की वायु गुणवत्ता भी खराब होने लगी है।

हाल के दिनों में तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार दर्ज किया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे एक्यूआई फिर खराब श्रेणी में पहुंचने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने फिलहाल अगले कई दिनों तक किसी बड़ी बारिश या आंधी की संभावना से इनकार किया है। ऐसे में एनसीआर के लोगों को अब एक बार फिर तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

--आईएएनएस

पीकेटी/पीएम