Aapka Rajasthan

एनसीआर में एक सप्ताह तक बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम लगातार करवट बदलता रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी।
 
एनसीआर में एक सप्ताह तक बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम लगातार करवट बदलता रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी।

राहत की बात यह है कि फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना भी नहीं है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 18 जून से 21 जून तक एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

22 और 23 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो, 18 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 19 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।

20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। 21 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 22 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 23 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। तेज हवाओं और बीच-बीच में होने वाली बारिश के कारण तापमान नियंत्रित रहेगा। ऐसे में लोगों को फिलहाल लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि उमस का असर कुछ क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है।

एक सप्ताह तक एनसीआर के लोगों को मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिलेगा। बारिश, बादल और तेज हवाएं जहां वातावरण को खुशनुमा बनाए रखेंगी, वहीं तापमान भी सामान्य से नियंत्रित रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एसके