Aapka Rajasthan

एनसीपी के दोनों गुटों के बीच विलय की बात कभी आगे नहीं बढ़ेगी: संजय राउत

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि एनसीपी के दोनों गुटों के बीच विलय की बात कभी आगे नहीं बढ़ेगी। हाल के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ सप्ताह से एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था।
 

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि एनसीपी के दोनों गुटों के बीच विलय की बात कभी आगे नहीं बढ़ेगी। हाल के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ सप्ताह से एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था।

नई दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि विलय की बात कभी आगे नहीं बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विलय क्यों होगा, किसलिए होगा, विलय का कारण क्या है? अजित पवार की अपनी पार्टी के अंदर ही इतनी गुटबाजी चल रही है। आप देखेंगे कि हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि हाथापाई तक की नौबत आ जाएगी। उस पार्टी में ऐसे ही हालात हैं। अब, वहां जाकर कौन लड़ाई-झगड़े में पड़ेगा।

राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण करने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कार्यक्रम में अजित पवार को अपना घनिष्ठ मित्र बताया लेकिन सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने अजित पवार को काफी परेशान किया।

उन्होंने कहा कि अमित शाह के हाथों प्रतिमा का अनावरण होना अजित पवार के जीवनयात्रा की विडंबना है। पहले तो बदनाम किया, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इतना परेशान कर दिया गया कि उन्होंने शरद पवार की पार्टी छोड़ दी। अब उनके दुनिया से जाने के बाद दोस्ती के कसीदे पढ़ रहे हैं। मैं फिर कहता हूं कि उनके हाथों प्रतिमा का अनावरण होना, उनके पूरे जीवन यात्रा की विडंबना है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था, इसलिए मैं यहां आया हूं। सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखूंगा। मैंने एक हलफनामा भी जमा किया है और मीडिया के सामने अपनी बात भी रखी है। मुझे जो समन भेजा गया है, वह मीडिया में दिए गए मेरे इसी बयान पर आधारित है कि 'आपने मीडिया में ऐसी-ऐसी बातें कही हैं।' मैंने मीडिया में ही इसके लिए माफी भी मांग ली थी, फिर भी आपने मुझे अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन भेज दिया गया। मैंने इस मामले में एक हलफनामा भी दाखिल कर दिया है। फिर भी, अगर अदालत की यही इच्छा है, तो हम अदालत के सामने पेश होंगे। यह हमारी न्यायपालिका है और देश की जनता की अदालत है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम