Aapka Rajasthan

एनसीआईएसएम में पार्ट-टाइम मेंबर भर्ती, 64 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के एक वैधानिक नियामक संस्था, नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने पार्ट टाइम मेंबर के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
 
एनसीआईएसएम की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरके दिए गए पते पर पोस्ट कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा प्रणाली, संस्कृत, उर्दू, तमिल, प्रबंधन, कानून, स्वास्थ्य अनुसंधान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और अर्थशास्त्र के किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

इसी के साथ अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 15 सालों का अनुभव होना चाहिए, जिसमें कम से कम 7 साल विशेषज्ञता के क्षेत्र में लीडर के रूप में शामिल हो। वहीं, अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 65 साल से कम होनी चाहिए, जिसकी गणना 30 मार्च के आधार पर की जाएगी।

एनसीआईएसएम की ओर से जारी पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 5,000 रुपए प्रति दिन होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को आयुष मंत्रालय के सचिव, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली, 110023 पते पर पोस्ट कर दें।

--आईएएनएस

डीके/डीएससी