एनसीबीएस में टेक्निकल ट्रेनी के पदों पर भर्ती जारी, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन
बेंगलुरु, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में काम करके अपना पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के हाथ से एक अच्छा अवसर निकलने वाला है। राष्ट्रीय जैविक विज्ञान केंद्र (एनसीबीएस) ने सिविल विभाग में टेक्निकल ट्रेनी के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।
एनसीबीएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। वहीं, प्रासंगिक कौशल वाले फ्रेशर्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, व्यापार परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 23,000 रुपए प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राष्ट्रीय जैविक विज्ञान केंद्र (एनसीबीएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन प्रत्र का एक प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनसीबीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी
