Aapka Rajasthan

एनसीबी और यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन: गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गोरखपुर जोन ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीफ) के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के अपने निरंतर प्रयासों में एक बड़ी सफलता हासिल की है।
 
एनसीबी और यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन: गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गोरखपुर जोन ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीफ) के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के अपने निरंतर प्रयासों में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

एनसीबी ने यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश के देवरिया में गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में कुल 406.8 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और इसी के साथ चार नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

बीते बुधवार को एक विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, एनसीबी गोरखपुर ने यूपी के देवरिया में सलेमपुर-लाल बाजार मुख्य सड़क पर एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोका और वाहन के अंदर छिपाकर रखा गया 202 किलोग्राम गांजा जब्त कर लिया। यह प्रतिबंधित सामग्री दो व्यक्तियों के पास से बरामद हुई।

इसके बाद, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच के दौरान, एनसीबी की टीमों ने देवरिया के बरहज में और ऑपरेशन किए, जिसके परिणामस्वरूप अतिरिक्त 204.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ और दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

इन बरामदगियों के साथ, इस मामले में कुल 406.8 किलोग्राम गांजा की जब्ती की गई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर एनडीपीएस एक्ट, 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत अपराधों का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच से पता चला है कि यह अवैध मादक पदार्थ असम के तेजपुर से लाई गई थी और इसे देवरिया पहुंचाया जाना था।

तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए, तथा प्रतिबंधित सामग्री के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। इसी के साथ एनसीबी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे नशीले पदार्थों से संबंधित जानकारी मानस राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन (टोल-फ्री नंबर- 1933) के माध्यम से दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम