Aapka Rajasthan

नवदीप सैनी: पांच साल से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज को वापसी का इंतजार

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। नवदीप सैनी को कभी भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के बड़े चेहरे के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन चोट और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण वह राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं और वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
 

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। नवदीप सैनी को कभी भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के बड़े चेहरे के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन चोट और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण वह राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं और वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

नवदीप सैनी का जन्म 23 नवंबर 1992 को हरियाणा के करनाल जिले में हुआ था। वह बेहद साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास स्पोर्ट्स शूज भी नहीं थे। हालांकि, स्पष्ट लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत और समर्पण के कारण कमजोर आर्थिक स्थिति उनके लिए बाधा नहीं बन सकी।

सैनी अपने शुरुआती दिनों से ही एक घातक गेंदबाज थे और स्थानीय मैचों में खेलने के लिए उन्हें 200 रुपये दिए जाते थे।

हरियाणा के रहने वाले सैनी दिल्ली की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। एक गेंदबाज के तौर पर उनकी क्षमता को भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने पहचाना था और दिल्ली टीम में जगह दिलाई थी।

2015-2016 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने दिल्ली के लिए डेब्यू किया था। उसी सीजन आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीद लिया। 2019 में आरसीबी ने उन्हें 3 करोड़ में खरीदा था।

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद नवदीप को भारतीय टीम में पहला मौका टी20 में अगस्त 2019 में मिला। दिसंबर 2019 में वनडे और जनवरी 2021 में टेस्ट में डेब्यू किया। सैनी भारतीय टीम की तरफ से 2 टेस्ट मैचों में 4, 8 वनडे मैचों में 6 और 11 टी20 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल के 34 मैचों में उनके नाम 23 विकेट हैं।

सैनी के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है। वह किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में अंतिम ओवर मेडन फेंकने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।

कभी 140-150 की रफ्तार से गेंद फेंककर तहलका मचाने वाले सैनी सोमवार को 34 साल के हो रहे हैं। पिछले 5 साल से राष्ट्रीय टीम से बाहर सैनी को फिर से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार है।

--आईएएनएस

पीएके