Aapka Rajasthan

नासिक: पीएम आवास योजना से बदली येवला तालुका के परिवारों की जिंदगी, लाभार्थियों ने जताया आभार

येवला, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। नासिक जिले के येवला तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ने उन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है, जो लंबे समय से कच्चे मकानों में रहने को मजबूर थे। बारिश के दिनों में छत से टपकता पानी और मौसम की मार उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती थी। आर्थिक तंगी के चलते पक्का मकान बनाना उनके लिए सिर्फ एक सपना था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार साबित हुई।
 
योजना का लाभ मिलने के बाद कई परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। येवला तालुका के लाभार्थियों ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून से रह पा रहे हैं।

आईएएनएस से बातचीत में लाभार्थी सुरेश उशीर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार का पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। पहले परिवार मिट्टी के मकान में रहता था, जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के दौरान घर में रहने में काफी दिक्कत होती थी।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 1 लाख 28 हजार रुपए की सहायता मिलने से पक्का मकान बन सका है। अभी 50 हजार रुपए की राशि और आना बाकी है, जिससे वे घर को और बेहतर तरीके से तैयार करेंगे। घर बनने के बाद परिवार की स्थिति में सुधार हुआ है और अब उन्हें रहने के लिए सुरक्षित और बेहतर जगह मिल गई है। लाभार्थी ने अन्य जरूरतमंद लोगों से भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने की अपील की।

लाभार्थी सोनाली उशीर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। पहले उनका मिट्टी का कच्चा मकान था, जिससे बारिश के दिनों में घर टपकता था, लेकिन योजना के तहत पक्का स्लैब वाला मकान बनने के बाद अब परिवार को धूप, हवा और बारिश से राहत मिल रही है। लाभार्थी ने अन्य जरूरतमंद परिवारों से भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने की अपील की है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी