Aapka Rajasthan

नासिक : पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

नासिक, 27 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की नासिक साइबर पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
 

नासिक, 27 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की नासिक साइबर पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस ऑपरेशन में अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े डिजिटल सबूत और अन्य सामान जब्त किए गए। साइबर क्राइम के पुलिस इंस्पेक्टर संजय पिसे ने ऑपरेशन, गिरफ्तारियों और अंतर-राज्यीय सट्टेबाजी सिंडिकेट की चल रही जांच के बारे में जानकारी दी।

साइबर क्राइम के पुलिस इंस्पेक्टर संजय पिसे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नासिक शहर में कार्रवाई करने के निर्देश हमें शीर्ष पुलिस नेतृत्व की ओर से मिले थे। इस साइबर क्राइम में प्रमुख रूप से ऑनलाइन बेटिंग सहित अन्य गतिविधियां शामिल थीं। हमें कहीं से यह सूचना मिली थी कि नासिक शहर में ऑनलाइन बेटिंग जैसी गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद हमने वहां पर जाकर इस मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। पूरी जानकारी जुटाने के बाद हमने आगे की कार्रवाई करने का फैसला किया।

पुलिस ने बताया कि मौके पर जाने के बाद हमें पता चला कि उनका ऑफिस ग्रोवन में भी शिफ्ट हुआ था। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इस छापेमारी के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चार लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन, 53 बैंक पासबुक समेत अन्य सामान बरामद किए गए।

पुलिस इंस्पेक्टर संजय पिसे ने कहा कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौजूदा समय में इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

इससे पहले दिल्ली में 21 जून को ऑनलाइन रेंटल स्कैम में प्रॉपर्टी के मालिक से 34,999 की धोखाधड़ी करने के मामले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं, शाहदरा पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम