Aapka Rajasthan

नासिक में कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों का दावा-छह महीने में पूरे होंगे बुनियादी कार्य

नासिक, 20 मई (आईएएनएस)। कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज नासिक में नासिक नगर निगम कमिश्नर की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक के बारे में नासिक नगर निगम कमिश्नर मनीषा खत्री, कुंभ मेला कमिश्नर शेखर सिंह और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत संजय दास ने जानकारी दी।
 

नासिक, 20 मई (आईएएनएस)। कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज नासिक में नासिक नगर निगम कमिश्नर की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक के बारे में नासिक नगर निगम कमिश्नर मनीषा खत्री, कुंभ मेला कमिश्नर शेखर सिंह और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत संजय दास ने जानकारी दी।

नासिक नगर निगम कमिश्नर मनीषा खत्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अखाड़ा परिषद और वैष्णव अखाड़े के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में महानगर पालिका भी शामिल हुई थी। हमने बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम करने हैं। इस संबंध में हमें जल्द ही मान्यता मिलने वाला ही है। इस संबंध में जल्द ही काम शुरू हो जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी छह महीने में सभी काम पूरे हो जाएंगे। मकसद है कि हम मार्च तक बुनियादी सुविधाओं से संबंधित सभी कामों को पूरा करके दें।

कुंभ मेला कमिश्नर शेखर सिंह के मुताबिक, सभी अखाड़ों के कुछ मुद्दे थे। इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यह बैठक निर्धारित की गई थी। इस बैठक में हमने साधुग्राम के संबंध में आगे की चर्चा के लिए भी पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई थी। इस बैठक में अलग-अलग विषयों का जिक्र किया गया। इसमें बुनियादी विकास भी चर्चा हुई। साथ ही, हमें साधु संतों की ओर से भी हमें सुझाव मिला है। हमने अपनी प्लानिंग के बारे में भी बैठक में शामिल लोगों को अवगत कराया।

कुंभ मेला कमिश्नर शेखर सिंह ने भी कुंभ मेले के संबंध में बुलाई गई बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक बहुत ही अच्छी रही, जिसमें विभिन्न मुद्दों के बारे में चर्चा की गई। हमें आश्वासन दिया गया है कि अगली बैठक में हम आपको अखाड़े की ब्राउंड्री को पूरा करके देंगे। हमें इसकी मूलभूत सुविधाओं से परिचित कराया जाएगा। हमारे पास समय कम नहीं है। इस संबंध में सरकार की ओर से फंड भी जारी किया जा चुका है। जल्द ही सभी काम युद्ध स्तर से शुरू कर दिया जाएगा।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी