Aapka Rajasthan

एनएआरएल में जूनियर रिसर्च फेलो समेत 15 पदों पर निकली भर्ती, 27 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल एटमॉस्फेरिक रिसर्च लेबोरेटरी (एनएआरएल) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (एनएआरएल) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर समेत कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
एनएआरएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एनएआरएल ने जिन 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ का 1, साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ का 1 और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के 13 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एसडी-पीएचडी, एमएससी/एमएस; एससी-बीई/बीटेक (ईसीई) के साथ एमई/एमटेक; जेआरएफ-पीजी या संबंधित इंजीनियरिंग पीजी की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास वैध सीएसआईआर-यूजीसी नेट/गेट/जेएएम/जेईएसटी की डिग्री का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 28 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 27 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 37,000 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नेशनल एटमॉस्फेरिक रिसर्च लेबोरेटरी (एनएआरएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर उसे सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम