Aapka Rajasthan

नंदाष्टमी के अवसर पर 124वें नंदा देवी महोत्सव की शुरुआत, मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल, 19 सितंबर (आईएएनएस)। नंदाष्टमी के अवसर पर 124वें नंदा देवी महोत्सव के दौरान नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मां नंदा-सुनंदा के दर्शन किए। माता के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
 

नैनीताल, 19 सितंबर (आईएएनएस)। नंदाष्टमी के अवसर पर 124वें नंदा देवी महोत्सव के दौरान नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मां नंदा-सुनंदा के दर्शन किए। माता के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए श्री राम सेवक सभा के कार्यकारी सदस्य कैलाश जोशी ने कहा, "यह नंदा देवी महोत्सव का 124वां वर्ष है। 16 सितंबर को इस मेले का विधि-विधान से उद्घाटन किया गया था। आज अष्टमी के दिन सुबह पूजा-अर्चना शुरू की गई और सुबह से ही भक्तों के लिए दरबार खोल दिया गया है। दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। मां के दर्शन करने के लिए भक्तों को सालभर से इंतजार रहता है।"

श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी मुकेश जोशी मंटू ने कहा, "मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही भक्तों के लिए दरबार खोल दिया गया है। सुबह तीन बजे से ही लंबी-लंबी श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई थी। सभी लोग बारी-बारी से मां के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालु मां से मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यहां काफी भक्तिमय माहौल है। सभी लोग कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं और काफी उत्साह बना हुआ है।"

मुकेश जोशी मंटू ने कहा, "नंदाष्टमी का का पहला दिन है, आज से महोत्सव की शुरुआत हुई है। आज से लेकर 23 तारीख तक विभिन्न कार्यक्रम यहां पर होते रहेंगे। जिसमें धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भंडारा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने कहा, "आज नंदाष्टमी का पर्व है। इस बार 124वां नंदा देवी महोत्सव मनाया जा रहा है। ब्रह्म मुहूर्त में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचे की उम्मीद है।

मां नंदा-सुनंदा के दर्शन करने आईं श्रद्धालु प्रेमा ने कहा कि सालभर में एक बार नंदाष्टमी का मेला आता है। इसको काफी उत्साह से मनाया जाता है। सभी श्रद्धालुओं को सालभर से इस दिन का इंतजार रहता है। मेरा मानना है कि नैनीताल के सभी लोगों पर मां का आशीर्वाद बना रहता है।

रामनगर से आईं महिला श्रद्धालु ने कहा कि लोगों में मां के प्रति बहुत आस्था है। दूर-दूर से लोग यहां पर आए हैं। लोगों की श्रद्धा देखकर काफी अच्छा लग रहा है। सालभर लोगों को इस दिन का इंतजार रहता है। सालभर लोग मां नंदा-सुनंदा के दर्शन करने का इंतजार करते हैं।

--आईएएनएस

एसडी/एएस