Aapka Rajasthan

नलखेड़ा हादसे पर सीएम मोहन यादव ने शोक जताया, आर्थिक सहायता का ऐलान

भोपाल, 19 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को हुए हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है।
 

भोपाल, 19 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को हुए हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है।

सीएम मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में हुए सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। ओडिशा से मध्यप्रदेश में धार्मिक यात्रा पर आए जिन यात्रियों का निधन हुआ है, उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दरअसल, ओडिशा निवासी श्रद्धालु कार से मां बगलामुखी के मंदिर दर्शन करने के लिए आए हुए थे।

इससे पहले स्थित बरसाती नाला पर पानी का बहाव था, लेकिन चालक को पानी के बहाव का अंदाजा नहीं था। लिहाजा उसने नाले को पार करने की कोशिश की। इसी के चलते कार पानी के बहाव के साथ नाले में जा समाई। शनिवार की सुबह जब नाले का पानी उतर गया तो राहगीरों ने नाले में कार को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, तब कार के अंदर से आठ लोगों के शव निकले। मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। बताया गया है कि कार में सवार सात लोग ओडिशा के निवासी थे और वह नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे थे। इन लोगों ने उज्जैन से कार किराए से की थी।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी