Aapka Rajasthan

नालंदा में एक कमरे से मिला मां-बेटी का शव, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

बिहार शरीफ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के एक घर के कमरे से पुलिस ने मां और बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
दरअसल, यह पूरा मामला खुदागंज थाना क्षेत्र के जेठऊना गांव का है, जहां मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला और उसकी बेटी का उसी के घर के एक कमरे से शव बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान संजय कुमार की पत्नी सनीसा देवी (28) और उनके 14 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है। स्नेहा इस वर्ष ही मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और आगे पढ़ाई करने का निर्णय लिया था। गया जिले के बेलागंज निवासी मृतक महिला की बहन को गोतिया के लोगों ने फोन पर घटना की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो कमरे के अंदर मां-बेटी का शव पड़ा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि दोनों की गर्दन दबाकर हत्या की गई है।

उन्होंने आशंका जताई है कि संपत्ति के लालच में किसी अन्य व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक महिला के पति मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हिलसा के पुलिस उपाधीक्षक कुमार ऋषिराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस इस मामले को लेकर सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसके