Aapka Rajasthan

नैनीताल में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए चलाया जा रहा अभियान, घर-घर जा रही टीमें

नैनीताल, 31 मई (आईएएनएस)। नैनीताल तहसील क्षेत्र में इन दिनों राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत भीमताल ब्लॉक, रामगढ़ ब्लॉक, नगर पालिका नैनीताल तथा नगर पालिका भवाली के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गठित टीमें घर-घर जाकर सत्यापन कार्य कर रही हैं।
 
नैनीताल के खाद्य क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने पत्रकारों से बताया कि राशन कार्डों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम की अध्यक्षता में टीमें गठित की गई हैं। जिलाधिकारी की ओर से एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है और मुझे सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सत्यापन अभियान में कई विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

खाद्य क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने आगे कहा कि नैनीताल तहसील में वर्तमान में 2,276 अंत्योदय राशन कार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें 8,564 यूनिट शामिल हैं, वहीं प्राथमिक परिवार श्रेणी के 16,056 राशन कार्डों में 66,863 यूनिट तथा राज्य खाद्य योजना के 13,829 राशन कार्डों में 50,197 यूनिट दर्ज हैं। अभियान के तहत अब तक अंत्योदय श्रेणी के 363 कार्डों, प्राथमिक परिवार श्रेणी के 3,682 कार्डों तथा राज्य खाद्य योजना के 4,023 कार्डों का सत्यापन किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान कुछ राशन कार्ड अपात्र पाए गए हैं, जिनके विरुद्ध निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है, इनमें अंत्योदय श्रेणी के 11, प्राथमिक परिवार श्रेणी के 132 तथा राज्य खाद्य योजना के 106 राशन कार्ड शामिल हैं।

बता दें कि इस अभियान का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना और अपात्र व्यक्तियों को सूची से हटाना है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस