Aapka Rajasthan

नगालैंड यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका. डिप्टी रजिस्ट्रार सहित 13 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

कोहिमा, 22 मई (आईएएनएस)। सरकारी विश्वविद्यालयों में नौकरी करने के इच्छुक जो लोग रिक्तियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नगालैंड यूनिवर्सिटी ने डिप्टी रजिस्ट्रार सहित गैर-शिक्षण के विभिन्न 13 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
नगालैंड यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका. डिप्टी रजिस्ट्रार सहित 13 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

कोहिमा, 22 मई (आईएएनएस)। सरकारी विश्वविद्यालयों में नौकरी करने के इच्छुक जो लोग रिक्तियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नगालैंड यूनिवर्सिटी ने डिप्टी रजिस्ट्रार सहित गैर-शिक्षण के विभिन्न 13 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नगालैंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी 13 रिक्तियों में वित्त अधिकारी (5 वर्ष की अवधि का पद), आंतरिक लेखापरीक्षा अधिकारी (5 वर्ष की अवधि का पद), उप रजिस्ट्रार, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, नर्सिंग अधिकारी, जूनियर इंजीनियर (सिविल), वरिष्ठ तकनीकी सहायक (कृषि विस्तार शिक्षा), वरिष्ठ तकनीकी सहायक (पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन), वरिष्ठ तकनीकी सहायक (वनस्पति विज्ञान), वरिष्ठ तकनीकी सहायक (बागवानी), फील्डमैन, कार्य सहायक (सिविल) और बस/ट्रक चालक का 1-1 पद शामिल है।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं। वे नगालैंड विश्वविद्यालय की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मास्टर डिग्री, ग्रेजुएशन डिग्री, सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, 12वीं उत्तीर्ण, एचएसएलसी, बीएससी (नर्सिंग) या बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग डिग्री, आईटीआई प्रमाणपत्र आदि होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 28 वर्ष से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 18,000 से 2,18,200 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी के लिए 500 रुपए तय किए गए हैं। वहीं, पीडब्ल्यूबी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी