Aapka Rajasthan

मुजफ्फरनगर में बुढाना कोतवाली का भव्य जीर्णोद्धार: एडीजी भानु भास्कर ने किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने शनिवार को मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना कोतवाली का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। उन्होंने थाने के नए गेट का फीता काटकर उद्घाटन किया और उसके बाद पूरी नई बिल्डिंग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात अक्षय संजय, सीओ बुढाना और खतौली सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
 
एडीजी भानु भास्कर ने सबसे पहले थाने के कार्यालय, मैस, कंट्रोल रूम और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों, चौकीदारों और थाना क्षेत्र के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने थाने के सौंदर्यीकरण की जानकारी दी और प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था संबंधी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। एडीजी ने चौकीदारों को पुलिस विभाग की ‘रीढ़’ बताते हुए उनका सम्मान किया और उन्हें मिठाई भेंट की।

पत्रकारों से बात करते हुए एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि डीजीपी राजीव कृष्ण की प्रेरणा से बुढाना थाने का यह जीर्णोद्धार किया गया है। उन्होंने बताया कि नए आरक्षियों के लिए बेहतर रहने की व्यवस्था की गई है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के लिए काउंसलिंग सेंटर बनाया गया है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए थाने में अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अपराधियों को पकड़ने के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर और वाहनों की निगरानी की उन्नत व्यवस्था की गई है।

एडीजी ने कहा, "हम अपराध पर पूर्ण नियंत्रण के लिए तैयार हैं। डीजीपी साहब और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजन को पूरा करने के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात का प्रयास सराहनीय है।" उन्होंने बताया कि थाने में आधुनिक बैरक, बेहतर भोजन व्यवस्था (कोड सिस्टम के माध्यम से) और समग्र रूप से थाने को आधुनिक बनाया गया है।

भानु भास्कर ने आगे बताया कि डीजीपी के निर्देश पर 'यक्ष ऐप' तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से अपराधियों का पूरा डाटा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सभी थानों को इसी तरह आधुनिक और हाईटेक बनाने की योजना है, ताकि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा और अधिक प्रभावी हो सके।

--आईएएनएस

एससीएच