Aapka Rajasthan

मुंबई में ब्रजेश पाठक ने मेट्रो में किया सफर, कहा- वैश्विक संकट में पब्लिक ट्रांसपोर्ट अहम

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाराष्ट्र दौरे के दौरान सोमवार को मेट्रो में सफर किया। उन्होंने सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट तक का सफर किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील भी दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की बात कही थी, उसी कड़ी में आज मेट्रो से सफर किया।
 
ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया कई तरह की आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से गुजर रही है। ईंधन की बढ़ती कीमतें और वैश्विक अस्थिरता ने आम लोगों के जीवन पर असर डाला है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन का उपयोग न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि यह पर्यावरण और यातायात व्यवस्था के लिए भी जरूरी है।

उन्होंने मुंबई मेट्रो की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक आधुनिक और सुरक्षित परिवहन प्रणाली है, जिसमें हर दिन हजारों लोग सफर करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो में यात्रा के दौरान उन्हें आम नागरिकों से मिलने और बातचीत करने का अवसर मिला, जो एक अच्छा अनुभव रहा। उनके मुताबिक, मेट्रो जैसी सुविधाएं देश के विकास की गति को और तेज करती हैं और लोगों को बेहतर और आरामदायक यात्रा विकल्प देती हैं।

इस दौरान उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे अपने रोजमर्रा के जीवन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दें, ताकि शहरों में ट्रैफिक की समस्या कम हो और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सके।

इसके अलावा, उन्होंने गाजियाबाद में हुई एक आपराधिक घटना का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था नीति पर भी बात की। उन्होंने कहा, "गाजियाबाद में हुई घटना में मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत काम कर रही है।"

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार अभियान जारी रहेगा। कोई भी अपराधी कानून तोड़ने का अगर दुस्साहस करेगा तो उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा"

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी