Aapka Rajasthan

मुंबई: चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण-अंबिवली-बनेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के चरित्र पर संदेह के कारण उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
 
दरअसल, प्रेमी द्वारा आए दिन की जाने वाली मारपीट से परेशान होकर युवती अपनी मां के घर रहने चली गई थी। इस बीच युवक ने युवती से फोन पर बात कर कहा कि अब नहीं मारूंगा और उसे बहला-फुसलाकर प्यार से वापस घर बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर टीवी तथा पानी से भरे बर्तन सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी।

मृत युवती की पहचान 22 वर्षीय रुखसार अंसारी के रूप में हुई है, जबकि हत्या करने वाले आरोपी का नाम सतीश उर्फ गुड्डू वाघे बताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी अस्पताल के बाहर बेखौफ घूमता नजर आया। इससे गुस्साए परिजनों ने उसकी पिटाई करके टिटवाला पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, टिटवाला पुलिस थाने में मामला दर्ज करने और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

बता दें कि मंगलवार को प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया था, जहां एक प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने युवती के घर पहुंचकर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की। दरअसल, इस प्रेमी युगल के बीच मोबाइल पर बातचीत के दौरान शादी करने को लेकर विवाद हुआ था, जिससे गुस्से में आकर युवक ने युवती के घर पहुंचकर जान देने की कोशिश की।

यह पूरा मामला बंगला गांव के नागफनी थाना क्षेत्र का है। प्रेमी युवक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां वो इलाजरत है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम