मुख्यमंत्री को सबसे पहले लोकसभा का डिबेट सुनना चाहिए : संजय राउत
मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बढ़ते ड्रग्स के मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना निशाना साधा।
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा का 'उड़ता भाजपा' हो गया है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ड्रग्स पकड़ा जा रहा है। मुंबई, पुणे और नागपुर सहित कुछ और जगहों पर ड्रग्स ही ड्रग्स है।
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर संजय राउत ने कहा कि परिसीमन विधेयक मंजूर नहीं हुआ इसलिए मोर्चा निकाला जा रहा है। महिला आरक्षण विधेयक 2023 में मंजूर हुआ। राष्ट्रपति ने उस विधेयक पर हस्ताक्षर किया और भाजपा ने विधेयक का अध्यादेश निकालकर लागू करना शुरू कर दिया है तो कौन से महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मोर्चा निकाला जा रहा है?
संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री को सबसे पहले लोकसभा का डिबेट सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप (मुख्यमंत्री) डिबेट के लिए ऐसे व्यक्ति को लेकर आएं, जो हमारे लेवल का हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बुलाइए।
अरविंद केजरीवाल के केस से जुड़े मुद्दों पर संजय राउत ने कहा कि हमारे देश की न्याय व्यवस्था का दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि अगर आपको ऊपर मेरा विश्वास नहीं है, मैंने कुछ साक्ष्य दिए हैं कि विश्वास क्यों नहीं है? इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना चाहिए।
एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने कहा कि भाजपा जानती है कि यह विधेयक 2023 में ही पास हो चुका था। हमने इस विधेयक को पास कर दिया है। यह ढाई साल पहले हुआ था, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है।
सुप्रिया सुले ने कहा कि रोहित पवार पहले दिन से ही 'मिशन मोड' में हैं। वह इसलिए लड़ रहे हैं ताकि अजित पवार के साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो और अजित पवार को न्याय मिले।
सुप्रिया सुले ने बारामती उप-चुनाव को लेकर कहा कि हमारी पार्टी एनसीपी (शरदचंद्र पवार), कांग्रेस और उद्धव की शिवसेना ने मिलकर फैसला किया था कि यह चुनाव निर्विरोध होना चाहिए लेकिन निर्विरोध नहीं हो रहा है, इसके लिए मतदान हो रहा है।
--आईएएनएस
एसडी/पीएम
