Aapka Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। पीएमओ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।
 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। पीएमओ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, राष्ट्रप्रथम के संकल्प के प्रतीक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनकल्याण और सुशासन के दो सफल वर्ष पूर्ण किए हैं। इस अवसर पर राजस्थान पधारने का उनसे निवेदन भी किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके नक्शे-कदम पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देता रहेगा।

वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इसे लेकर मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे आधुनिक सुधारों, चिकित्सा सेवाओं के सशक्तिकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के नागरिकों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता एवं देवभूमि उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा अनुकरणीय हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और जनहित में कार्य करने की निरंतर शक्ति प्रदान करें।

--आईएएनएस

डीकेपी/