Aapka Rajasthan

मोहित सूरी ने अपनी फिल्मों में महिला किरदारों की मजबूती का बताया राज

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। मोहित सूरी की फिल्मों में महिला किरदार अक्सर मजबूत, संवेदनशील और कहानी की 'हीलर' या 'सेवियर' के रूप में नजर आती हैं। वे अपनी कमियों के बावजूद पुरुष किरदारों को पूरा बनाती हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाती हैं। मोहित ने बताया कि उनकी फिल्मों की ये मजबूत महिलाएं असल जिंदगी की महिलाओं से प्रेरित हैं।
 
दरअसल, हाल ही में मोहित सूरी पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी उदिता गोस्वामी को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया कि वे छोटी उम्र से परिवार संभाल रही हैं।

पूजा ने पॉडकास्ट का ऑडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें पूजा ने पॉडकास्ट में मोहित से पूछा, "आपके हीरो अक्सर परेशान और भावुक होते हैं लेकिन आपकी फिल्मों की महिलाएं सुपरहीरो जैसी क्यों होती हैं? इसका स्रोत कहां से आता है?"

मोहित ने जवाब देते हुए कहा, "पूजा, मेरी जिंदगी की महिलाओं को देखो। शायद मां के न होने की वजह से मैं महिलाओं को अलग नजरिए से देखता हूं। मैंने हमेशा मजबूत महिलाएं देखी हैं, चाहे वो तुम हो पूजा या हमारी दादी-नानी, आंटी श्रीमती सैगल, बड़ी आंटी...ये सब बहुत ताकतवर रही हैं।"

उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी उदिता ने 14 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और पूरे परिवार का सहारा बनी हुई है। वो भी बेहद मजबूत हैं। मुझे लगता है कि मेरी फिल्मों की महिलाएं इसलिए इतनी खास हैं क्योंकि मैं उन्हें इसी तरह देखता हूं मजबूत। अक्सर फिल्म में वही महिला पुरुष का हाथ पकड़कर उसे बचाती है। पुरुष दुनिया से लड़ रहा होता है, मुश्किलों में फंसा होता है और सिर्फ महिला ही उसकी मदद करती है।"

मोहित ने हंसते हुए कहा, "असल में यही मेरी सभी फिल्मों की कहानी का मूल है। मेरी जिंदगी की ये अनुभव ही मेरी स्क्रीन पर महिलाओं को खास बनाते हैं।"

मोहित सूरी अपनी संगीतमय प्रेम कहानियों और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'आशिकी 2', 'एक विलेन' और 'मर्डर 2' जैसी फिल्में दी हैं।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम