Aapka Rajasthan

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

नोएडा, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-27 स्थित क्लब हाउस में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

नोएडा, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-27 स्थित क्लब हाउस में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद डॉ. महेश शर्मा द्वारा प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए इसे 'विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष' बताया।

मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुरक्षा, विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने दुनिया को नए भारत की शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय कराया है। वहीं नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण और सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करने में भी सरकार को बड़ी सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और मुफ्त राशन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है। सरकार की डीबीटी व्यवस्था के कारण लाभार्थियों को सीधे बैंक खातों में सहायता राशि मिल रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।

मंत्री ने महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि लखपति दीदी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के जरिए देश में सौर ऊर्जा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विस्तार हुआ है, रेलवे का व्यापक विद्युतीकरण हुआ है और वंदे भारत ट्रेनों ने देश के परिवहन तंत्र को आधुनिक बनाया है।

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक मंच पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित, आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी